Friday 27 March 2015

General Knowledge

  #‪#‎ सामान्य‬ ज्ञान ##

● तम्बाकू मेँ निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है।

● मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक के कारण होता है।

● बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि शराब आसवन से बनाई जाती है।

● परावर्तन के कारण हमेँ वस्तुएँ दिखाई देती हैँ।

● एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमेँ कार्बन सर्वाधिक मात्रा मेँ होता है।

● पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैँ, शेष ठोस धातु होते है।

● सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है, अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।

● सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।

● चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।

● पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैँ।

● राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है।

● कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए प्रमुख उत्तरदायी गैस है।

● ओजोन मंडल पराबैँगनी किरणोँ को अवशोषित कर पृथ्वी के जीवोँ की रक्षा करता है।

● कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया जाता है।

No comments:

Post a Comment